नियुक्ति प्रक्रिया में लापरवाही करने का आरोप लगा कर पिछले दो दिनों से
बीएसए दफ्तर पर टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले टीईटी प्रशिक्षुओं का चल
रहा धरना, प्रदर्शन शनिवार को बेसिक शिक्षाधिकारी के आश्वासन पर समाप्त हो
गया।
बीएसए ने रामभरन राम राजभर ने नौ नवंबर को नियुक्ति पत्र देने का
आश्वासन दिया है। उधर प्रशिक्षुओं के साथ सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने भी
कलेक्ट्रेट जाकर उच्चाधिकारियों से नियुक्ति के संबंध में वार्ता की।
धरना
समाप्त होने से पूर्व सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा
विभाग शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए टीईटी प्रशिक्षुओं के नियुक्ति करने
की साजिश कर रहा था, इसके विरोध में आंदोलन किया जा रहा था।
हालांकि बेसिक
शिक्षाधिकारी ने नौ नंवबर को प्रशिक्षुओं को सामुहिक रूप से रूप से
नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया है। कहा कि अगर नौ को नियुक्ति पत्र
नहीं मिला तो पुन: आंदोलन शुरू किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी बेसिक
शिक्षाधिकारी की होगी।
धरना समाप्त होने के बाद प्रशिक्षुओं का एक
प्रतिनिधि मंडल सदर विधायक अविनाश कुशवाहा से मुलाकात कर उन्हें नियुक्ति
पत्र वितरित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस
मौके पर टीईटी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी, आशीष
पांडेय, रत्नेश तिवारी आदि मौजूद रहे।