फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
समायोजित सहायक अध्यापकों का वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर शिक्षामित्र संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय उरमौरा में प्रदर्शन किया। उन्होंने बीएसए को डीएम के नाम मांगपत्र सौंपा। मांगें पूर्ण न होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अगस्त,15 मेे जिले में कार्यरत शिक्षामित्रों में से 583 को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन किया गया है।

जिनमें बीएसए/लेखाधिकारी द्वारा मात्र 27 लोगों का ही नियमित वेतन भुगतान किया जा रहा है। 448 लोगों का माह अगस्त,14 से माह दिसंबर,14 का वेतन एरियर के रूप में भुगतान किया गया है।
विज्ञापन


 शेष का सत्यापन न होने के कारण वेतन भुगतान नहीं किया गया है। बीएसए द्वारा लेखाधिकारी को माह जनवरी,15 से अगस्त,15 तक वेतन भुगतान करने का आदेश प्रेषित किया जा चुका है। लेकिन लेखाधिकारी टालमटोल करते हुए आज तक वेतन का भुगतान नहीं किए।

इस वजह से घर से दूर होकर पढ़ा रहे समायोजित अध्यापक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। कहा कि शीघ्र अध्यापकों का वेतन भुगतान नहीं किया गया तो 19 सितंबर को अपराह्न डेढ़ बजे से जिला लेखा कार्यालय का घेराव कर वेतन भुगतान किए जाने की आवाज उठाएंगे।

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष विमलेश सिंह, शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वकील अहमद, रवींद्र नाथ चौधरी, कमला प्रसाद, अजीत सिंह, मीना सिंह, प्रतिभा सिंह, मुन्नाराम, राधेश्याम, देवेंद्र कुमार, राजकुमार, कशी प्रसाद, श्रवण कुमार, रविशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें