बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने मंगलवार को कोन क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। कस्तूरबा विद्यालय की रसोई में गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। स्कूलों में मिली खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रगरम के निरीक्षण के दौरान रसोई में साफ सफाई व सामानों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। वार्डेन को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
विद्यालय परिसर की साफ सफाई और बालिकाओं को रहने खाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया। प्राथमिक विद्यालय बरियाती, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोन, बीआरसी समेत अन्य विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्रत्येक माह में होने वाले शिक्षकों की मासिक संकुल बैठक में शामिल होकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर बच्चों को निपुण करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक (सामुदायिक सहभागिता) जय किशोर वर्मा, बीईओ लोकेश कुमार मिश्रा, एआरपी नीलमणि मिश्रा, रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।