फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में आने से जीजा की मौत, साला घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव के समीप बुधवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साला गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम समाप्त कराया। ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
रायपुर थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी सुनील यादव (27) चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा निवासी अपने साले प्रमोद यादव (24) के साथ रॉबर्ट्सगंज आया था। बुधवार की सुबह दोनों घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बिजौली गांव के पास दोनों बाटी-चोखा खाने के बाइक की ओर जा रहे थे, तभी रॉबर्ट्सगंज की तरफ से जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली ब्रेकर पर उछलते हुए बेकाबू होकर जीजा-साले को चपेट में ले लिया। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रमोद गंभीर रूप से घायल हुआ। लोगों ने उसे आनन फानन जिला अस्पताल भेजा। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए। बीच सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
उनका कहना था कि आए दिन मार्ग पर हादसे हो रहे हैं, मगर इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। घटना की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
कोतवाल ने बताया कि ट्रैक्टर- ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

तीन दिन पहले ही सूरत से गांव आया था सुनील
नंदना गांव निवासी सुनील गुजरात के सूरत की एक कंपनी में काम करता था। पत्नी पूनम की तबीयत बिगड़ने के कारण वह तीन पहले ही घर आया था। नगर के एक निजी अस्पताल में पूनम का ऑपरेशन हुआ है। बुधवार को उसे छुट्टी मिलनी थी। उपचार में हुए खर्च के रुपये की व्यवस्था करने के लिए वह अपने साले के साथ गांव जा रहा था। भूख लगने के कारण दोनों बिजौली गांव के समीप एक दुकान पर बाटी-चोखा खाने के लिए रुके थे। यहां से निकलते समय दोनों ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गए। सुनील को चार वर्ष का पुत्र और दो वर्ष की एक बेटी है। पिता रामलच्छन की तीन संतानों में वह सबसे बड़ा था। सुनील के कंधे पर ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें