फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: बहन की शादी की डेट तय करने जा रहे भाई की मौत, वाराणसी के टेंगरा मोड़ पर आया ट्रक की चपेट में 

Sun, 20 Sep 2020 09:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव से रविवार को बहन की शादी की तारीख तय करने वाराणसी के रामनगर जा रहे बाइक सवार ओमप्रकाश मौर्या (28) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। दुर्घटना में ओमप्रकाश का साला सुभाष भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास हुई।  

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी ग्राम पंचायत के मझिगवां निवासी वशिष्ठ मौर्या ने अपनी पुत्री की शादी वाराणसी के रामनगर में तय की है। शादी की तारीख तय करने के लिए वशिष्ठ मौर्या अपने पुत्र ओमप्रकाश मौर्या (28),  मधुपुर क्षेत्र के मझुई निवासी सुभाष (35) एवं एक अन्य रिश्तेदार के साथ रविवार सुबह दो बाइक से वाराणसी जाने के लिए निकले थे।

एक बाइक पर ओमप्रकाश मौर्या अपने साले सुभाष के साथ था, जबकि दूसरी बाइक पर वशिष्ठ मौर्या अपने एक रिश्तेदार के साथ थे। दोपहर करीब 12 बजे जब ओमप्रकाश व सुभाष रामनगर क्षेत्र के टेंगरा मोड़ के पास पहुंचे, उसी समय दोनों बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


हादसे में ओमप्रकाश मौर्या की मौके पर मौत हो गई, वहीं सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। ओमप्रकाश छह भाई बहनों में सबसे बड़ा भाई था और घोरावल नगर में खाद-बीज की दुकान कर परिवार की रोजी रोटी चलाता था। ओमप्रकाश की इसी वर्ष फरवरी में शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें