फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांडू नदी पर बनेगा पुल, राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले को दो नए पुल की सौगात मिली है। पांडू नदी सहित दो स्थानों पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पर कुल 3.65 करोड़ रुपये खर्च होगा। शासन से स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से पुल निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों पुल बनने से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

कोन क्षेत्र अन्तर्गत विंढमगंज-कोन से कचनरवा संपर्क मार्ग पर स्थित भालूकुदर गांव के पास लंबे समय से पांडू नदी पर पक्का पुल बनाने की मांग की जा रही है। पुल न बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को नदी पार करके आवागमन करना पड़ता है, या फिर गांव में जाने के लिए लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने कार्ययोजना तैयार करते हुए शासन में प्रस्ताव भेजा था। जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। पांडू नदी पर 93 लाख की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह जुड़वानी गांव में सीकेके संपर्क मार्ग पर पुल निर्माण कार्य का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। यहां करीब 2.73 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण होना है। यहां भी लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। दोनों पुल बनने से क्षेत्र के भालूकुदर, सतद्वारी, गिधिया, पिपरखाड़, कुड़वा, करहिया, बोदाडीह सहित दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों की राह आसान होगी। जान जोखिम में डालकर नदी पार नहीं करना होगा। नए पुल निर्माण की सूचना से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
कोन क्षेत्र में पांडू नदी पर और जुड़वानी गांव में पुल का निर्माण कराना है। दोनों जगह पुल निर्माण के लिए शासन से 3.65 करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करके पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। - गोविंद प्रसाद यादव, एक्सईएन- पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें