फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में तालाब में मिला विवाहिता का शव

Fri, 17 Aug 2018 11:00 PM IST
sonbhdra
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में गुरुवार की रात अंजुम निशा (30) का शव उसके ही घर के पास बनी बंधी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके नाक और मुंह से खून आ रहा था। क्षेत्रीय लोगों ने शव देख मामले की जानकारी पुलिस और मृतका के परिवार वालों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मृतका के भाई देवाटन गांव निवासी दानिश की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन


देवाटन गांव निवासी अंजुम निशा की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व मझिगवां गांव निवासी रहीम बख्श पुत्र कमर अली के साथ हुई थी। अंजुम के भाई दानिश निवासी देवाटन ने थाने मे तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्ष से कुछ बातों को लेकर ससुराल पक्ष वाले उसे प्रताड़ित करते रहते थे। फिर 17 अक्टूबर को 2017 को रहीम बख्श ने अंजुम को तलाक दे दिया था और अक्टूबर में ही उसने दूसरी शादी भी कर ली थी। बाद में रहीम बख्श ने उसे तीन अगस्त को दोबारा घर में रख लिया था। लेकिन दोनों के बीच अक्सर दहेज को लेकर विवाद होता रहता था। अक्सर ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे।

महज 12 दिन ही उसे दोबारा ससुराल गए हुए थे कि गुरुवार की शाम करीब छह बजे अंजुम का शव उसके ससुराल में घर के पास बनी बंधी में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के मायके वाले भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के भाई दानिश के तहरीर पर मृतका के पति रहीम बख्श, ससुर कमर अली, सास अफीजनी व रहीम बख्श की दूसरी पत्नी कौशरजहां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर मृतका के ससुराल पक्ष वालों की माने तो वह शाम को घास लेने गयी थी और फिसल कर बंधी मे गिर गयी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें