फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हैंडपंप की बोरिंग कराने पर कार्रवाई का डर दिखाकर मांगी घूस, डीएफओ से शिकायत

विज्ञापन
रेनुकूट डीएफओ को ज्ञापन देते जुबेर आलम व तुर्रीडीह गांव के ग्रामीण-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। बघाड़ू वन क्षेत्र के तुर्रीडीह गांव में हैंडपंप की बोरिंग रुकवाने को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत डीएफओ से करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी शिवलाल का आरोप है कि बुधवार को वह अपनी कास्त की भूमि पर स्थित गाटा संख्या 597 में हैंडपंप बोरिंग करा रहे थे। बोरिंग का काफी काम पूरा हो चुका था। इसी दौरान वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम में शामिल दो वनकर्मियों ने कार्रवाई का भय दिखाते हुए उन्हें रेंज कार्यालय चलने के लिए कहा और बोरिंग मशीन जब्त करने की चेतावनी दी। शिवलाल का कहना है कि वनकर्मियों ने 80 हजार रुपये की मांग की। बाद में कथित तौर पर 40 हजार रुपये लेने के बाद वे वापस चले गए। कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज के डर से उन्हें पैसे देने पड़े। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक माह पूर्व गांव के ही नंदूराम और उनकी पत्नी शारदा देवी से भी हैंडपंप बोरिंग के दौरान रुपये लिए गए थे। उनका कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं। जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने आरोपों को गंभीर बताते हुए कहा कि मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन किया जाएगा। उधर, रेंजर सरिता गौतम ने बताया कि संबंधित भूमि और बोरिंग कार्य से जुड़े अभिलेखों की जांच के लिए संबंधित लोगों को रेंज कार्यालय बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएफओ रेणुकूट कमल कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें