फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीड़िता के साथ थाने पहुंचे भाजपाई, तब दर्ज हुई गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। थानाक्षेत्र के पीपरखाड़ गांव के शिवदामर टोला निवासी श्याम बिहारी उरांव (45) की मौत के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई पत्नी फूलमती देवी की तहरीर पर की गई। दो दिन तक पुलिस मामले में टालमटोल करती रही। विधायक की पहल पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे तो कार्रवाई आगे बढ़ी। फूलमती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पांच जून को उनकी बकरी गांव निवासी सुखाड़ी यादव के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर सुखाड़ी यादव और उसके परिवार के लोगों ने गाली-गलौज की। आरोप है कि कुछ देर बाद सुखाड़ी यादव, उसका पुत्र अनिल यादव, पत्नी आरामती, बहू सुनीता देवी, नाती मंदेश यादव, नवलेश यादव व आलोक यादव उनके घर पहुंचे। पति श्याम बिहारी उरांव को जबरन अपने साथ ले जाकर मारपीट की। आरोप है कि मारपीट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के समय भी पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब सदर विधायक भूपेश चौबे क्षेत्र भ्रमण के दौरान पीड़ित परिवार से मिले और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक की पहल पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यकर्ता पीड़िता के साथ कोन थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, महामंत्री मनोज तिवारी, राकेश तिवारी, अलखनारायण शुक्ला, श्रवण जायसवाल, पूर्व प्रमुख वंशीधर, वाचस्पति त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें