फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: साइकिल पर बसपा का संदेश लेकर दिल्ली से सोनभद्र पहुंचे ब्रजेंद्र हंसा

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर साइकल यात्रा पर निकले बसपा कार्यकर्ता बृजेश कुमार हंसा का स्वागत करते
विज्ञापन
सोनभद्र। वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने के उद्देश्य से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा पर निकले ब्रजेंद्र कुमार हंसा का मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर बसपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जालौन जिले की कालपी निवासी ब्रजेंद्र कुमार हंसा ने 17 जुलाई को दिल्ली से अपनी साइकिल यात्रा शुरू की थी। अब तक वह 49 जिलों का भ्रमण कर चुके हैं। सोनभद्र उनकी यात्रा का 50वां जिला है। हंसा ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य बसपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और मिशन-2027 के तहत पार्टी के कार्यक्रमों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। सोनभद्र पहुंचने के बाद वह जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल से भ्रमण कर लोगों से संपर्क करेंगे और पार्टी की नीतियों की जानकारी देंगे। बढ़ौली चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बसपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र रत्न, कमलेश गोंड, अविनाश शुक्ला, शिवशंकर राव, राजकुमार संघर्ष, मुन्नालाल भारती, महेश मौर्या, गोपाल कौशल, महेंद्र भारती, पवन कुमार, उमेश कुशवाहा, संतोष पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें