फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी चुनाव संचालन समिति की बैठक मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें अभियान चलाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि रहे झारखंड प्रांत के संगठन महामंत्री धरमपाल ने कहा कि चुनावी तैयारी की समीक्षा के साथ ही होने वाली रैलियों और यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए सशक्त मंडल का होना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि आने वाले बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं। सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुट जाने को कहा। इसमें प्रत्येक पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख व शक्ति केंद्र संयोजक प्रतिदिन बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख से चर्चा करेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को जोड़ा जा सके। केंद्र व प्रदेश सरकार के कराये गये विकास कार्यों को बताएंगे। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों का विकास कर रही है। प्रदेश में अपराध नियंत्रण में है। अपराधी जेल में हैं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने की। संचालन रामसुंदर निषाद ने किया। इस मौके पर विस्तारक प्रमुख नागेश्वर, विधानसभा प्रभारी लालबहादुर सिंह, बालेंदु मणि त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, अरविंद सिंह, विधानसभा विस्तारक शिवा तिवारी, दिनेश पाठक, सुरेन्द्र मिश्रा, संचालन समिति में उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, रमेश पटेल, ओमप्रकाश दूबे, कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, शंम्भूनारायण सिंह, जीत सिंह खरवार, सुनील सिंह, कैलास बैसवार, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें