फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर डा. रत्नाकर पांडेय को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्व राज्यसभा सांसद एवं हिंदी के प्रकांड विद्वान रहे डॉ. रत्नाकर पांडेय की द्वितीय पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें नमन किया। मंगलवार देर शाम सोन साहित्य संगम के कार्यालय पर साहित्यकारों ने उनके चित्र पर माला फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कहा कि रत्नाकर पांडेय ने जहां एक तरफ राजनीति में अपनी कार्यशैली व राजनीतिक शुचिता व विनम्र व्यवहार से पक्ष और विपक्ष के सभी नेताओं के दिलों में स्थान बनाया था, वहीं साहित्य जगत में भी वे अपनी अद्भुत लेखन शैली से देश के बड़े सहित्यकारों में गिने जाते थे। समाज के शोषित पीड़ित लोगों के लिए सदैव संवेदनशील व समर्पित रहने वाले रत्नाकर पांडेय जी राजनीति और साहित्य के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए सदैव याद किएं जाएंगे। वरिष्ठ साहित्यकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, राकेश शरण मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें