फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास जंगल एरिया में स्थित पहाड़ी पर सोमवार को बेल के पेड़ से तारा देवी (40) पत्नी चंद्रबली का शव लटकता पाया गया। मवेशियों को लेकर चरवाहे पहाड़ी पर पहुंचे तब लोगों को जानकारी हुई। दोपहर बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रघुनाथपुर गांव के पास जंगल में दुर्गम जगह पर लखनिया पहाड़ी स्थित है। सुबह 10 बजे के करीब चरवाहे मवेशी लेकर पहाड़ी की तरफ पहुंचे तो देखा कि पेड़ में लगे साड़ी के फंदे से महिला का शव लटक रहा था। सूचना पर शाहगंज थाने की पीआरवी मौके पर पहुंची तो पता चला कि घटनास्थल रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में है।
इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों की तरफ से पुलिस को दी गई सूचना के मुताबिक पिछले 15 दिनों से तारा देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। बात-बार पर गुस्सा होने की स्थिति थी। इस बीच रविवार की शाम अचानक गायब हो गई। उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें