सिंगरौली के (झिंगुरदा)डूबने से मृतक - गुलाम वारिश (फाइल फोटो)।स्रोत परिजन
- फोटो : पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
शक्तिनगर। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली (झिंगुरदा) से अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के पास मौजूद कुंड में दोस्तों संग नहाने उतरे गुलाम वारिस (15) का शव सोमवार को मिला। वह 10वीं का छात्र था। एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने 25 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुंड से बाहर निकाला।
परिजनों के अनुसार क्राइस्ट ज्योति स्कूल का कक्षा 10वीं का छात्र गुलाम वारिस रविवार सुबह छह बजे के करीब अपने दोस्त अभिनेंद्र, प्रतीक और रवि के साथ फुटबॉल खेलने की बात कह घर से निकला। वह झिंगुरदा स्थित हनुमान मंदिर के पीछे बने कुंड में नहाने चला गया। सुबह नौ बजे जब उसके पिता धनबाद से लौटे तो गुलाम को घर में ना पाकर उन्होंने संपर्क करना चाहा, इस दौरान उन्होंने बेटे के दोस्तों को भी फोन किया परंतु उन्होंने उनका फोन नहीं उठाया। दोस्तों के परिजनों से संपर्क हुआ तब घटना की जानकारी हुई। सोमवार एसडीआरएफ टीम की ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और करीब साढ़े आठ बजे कुंड से किशोर का शव बरामद हुआ। परिजनों ने मोरवा (मप्र) थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज करा दी थी। घटनास्थल उत्तर प्रदेश क्षेत्र में आता है, इसलिए अनपरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनपरा थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर किशोर के दोस्तों से पूछताछ और घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है।