ओबरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम ओबरा में चल रहे 19वें सोनांचल कप के तीसरे दिन का मुकाबला बोर्ड इलेवन ओबरा बनाम दुद्धी के बीच हुआ। इसमें बोर्ड इलेवन ओबरा की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि ओबरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता इं. राजीव कुमार रहे।
टॉस जीतकर बोर्ड इलेवन ओबरा की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जवाब में उतरी दुद्धी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाया। जवाब में उतरी बोर्ड इलेवन की टीम ने 18 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच सात विकेट से अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच सामाजिक कार्यकर्ता आनंद पटेल दयालु ने बोर्ड इलेवन ओबरा के बल्लेबाज प्रदीप शर्मा को दिया। मैच में निर्णायक की भूमिका में रोशन सिंह और अक्षय पटेल रहे स्कोरिंग का कार्यभार हिमांशु कुशवाहा ने संभाला। कॉमेंटेटर के रूप में संकट मोचन झा व राजू यादव जी ने संभाला। बुधवार का मैच चोपन बनाम अनपरा के बीच खेला जाएगा।