फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में मिला महिला का खून से लथपथ शव, सिर पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रक्ष व हर्रा के बीच जंगल में शनिवार को महिला का खून से लथपथ शव मिला। उसके सिर और चेहरे पर गहरे चोट मिले हैं। काफी प्रयास के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को जंगल में छिपाया गया है।
विज्ञापन

कोन-तेलगुड़वा मार्ग से लगभग छह सौ मीटर अंदर रोगही के घने जंगल में चरवाहों ने शनिवार को दोपहर बाद महिला का शव देख ग्रामीणों को बताया। सूचना पर कोन एसओ गोपालजी गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
सीओ ओबरा हर्ष पांडेय ने भी घटनास्थल पर आकर छानबीन की। महिला के सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। शव से दुर्गंध उठ रही थी, जिससे दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसने काले रंग के कपड़े पहन रखे हैं। सिर पर चोट के निशान हैं। जिस जगह शव मिला है, वहां सिर्फ पैदल ही जाया जा सकता है। शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें