फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान

Sat, 01 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
रक्तदान करने वालों को प्रमात्रपत्र
विज्ञापन
एसीपी टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से राबर्ट्सगंज के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्तदान हुआ। कंपनी के कर्मचारी इस बात को लेकर उत्साहित नजर आए कि उनका रक्त किसी न किसी जरूरतमंद के काम आएगा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल के राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में शिविर का शुभारंभ डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डीएम ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन और एसीपी टोलवेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रयास की सराहना की और कहा कि स्वैच्छिक संगठनों को भी रक्तदान शिविर के लिए आगे आना चाहिए। एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि किसी को नई जिंदगी देने से बढ़कर समाज में कोई सेवा नहीं।


यह कार्य सिर्फ रक्तदान करके ही किया जा सकता है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी लेखन के साथ ही सामाजिक सरोकारों की यह पहल बेहद सराहनीय है। कहा कि वह अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जल्द ही पुलिस लाइंस में रक्तदान शिविर लगाएंगे।
विज्ञापन



जिला संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा कि इस तरह का कैंप लगना जरूरी है। अस्पतालों में तमाम गर्भवती महिलाएं आती हैं जिनका रक्त यूनिट महज सात ग्राम तक होता है और वे गंभीर रूप से एनीमियां से पीड़ित होती हैं। ऐसी महिलाओं को मुफ्त रक्त दिया जाता है, ताकि उनकी जान बचाई जा सके। कार्यक्रम का संचालन टोलवेज कंपनी के एसपीएम हितेंद्र सिंह ने किया।


वहीं एसीपी टोलवेज प्रा. लिमिटेड के जीएम राम कुमार कुंदू ने डीएम और एसपी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वह तीन माह बाद फिर अमर उजाला के सहयोग से एक और रक्तदान शिविर लगाएंगे। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डा. एसके मंजूल, एसीएमओ डा. बीके अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डा. आनंद प्रकाश सिन्हा, सुनील कुमार श्रीवास्तव, नसीम शाह, सोनू कुमार सिंह, संदीप सिंह चंदेल, संतोष सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें