फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन

Thu, 17 Sep 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को भाजपा आईटी सेल की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे समेत छह कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


रक्तदान करने के बाद सांसद ने कहा कि भाजपा आईटी सेल पूरे जिल में प्रधानमंत्री का जन्मदिन रक्तदान दिवस के रूप में मना रही है। यह रक्त जरूरत मंदों के काम आएगा।

 कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने विश्व पटल पर भारत को नई पहचान दिलाई है। जिलाध्यक्ष भूपेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत की शान हैं।

उन्होंने गुजरात से विकास का जो माडल तैयार किया वह माडल अब पूरे देश में लागू हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत विकास की नई गाथा लिखेगा।

 आईटी सेल के जिला संयोजक विनोद सिंह, सह संयोजक चितरंजन गिरि समेत कुछ छह लोगों ने रक्तदान किया। राबर्ट्सगंज नगर पालिका चेयरमैन कृष्ण मुरारी गुप्ता, रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, आलोक सिंह, मंटू मिश्रा, संतोष शुक्ला, संजय जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक प्रधानमंत्री के 65 वें जन्मदिवस पर गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले पूर्व राज्य मंत्री विजय सिंह गोंड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुद्धी सीएचसी में मरीजों को फल वितरित किया। जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, जीत सिंह खरवार, गोरख नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें