फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान ः दूर करनी होंगी भ्रांतियां

Fri, 22 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीएम सीबी सिंह, सीएमओ के साथ बैठक करते हुए। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को लगने वाले रक्तदान शिविर के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक हुई। डीएम सीबी सिंह ने इस बाबत की जा रही तैयारियों के बारे में सीएमओ डॉ. यूके वर्मा और सीएमएस डॉ. गणेश प्रसाद  से मंत्रणा की। बैठक में राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक में  ही शिविर लगाने का निर्णय      लिया गया। 

जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पहले तीन अलग-अलग क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाने पर चर्चा हुई। सीएमओ ने बताया कि डोनर और ब्लड दोनों की सुरक्षा करना किसी चुनौती से कम नहीं है। चूंकि उनके पास मोबाइल कैंप की सुविधा नहीं है, इसलिए एक जगह ही शिविर लगे तो बेहतर होगा। ऐसे में राबर्ट्सगंज स्थित पुराने सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित ब्लड बैंक में ही शिविर लगाने पर सहमति बनी। सीएमओ ने डीएम को बताया कि वह लोग समय से पहले व्यवस्थाएं पूरी कर लेंगे। तय हुआ कि कैंप सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम और एसपी लल्लन सिंह कैंप का फीता काटकर शुभारंभ करेंगे। फिर डीएम सीबी सिंह ‘लहू देश के लिए’ महाअभियान में एक यूनिट रक्त देंगे। डीएम ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर लगाने की नेक पहल की गई है। कहा कि जिले में रक्तदान को लेकर जो भी भ्रांतियां हैं, उन्हें दूर करने की जरूरत है। रक्तदान से किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कैंप स्थल पर स्वास्थ्य विभाग को सभी इंतजाम कराने की भी हिदायत दी। सीडीओ महेंद्र सिंह ने भी अमर उजाला फाउंडेशन की पहल को सराहनीय कदम बताया। कहा कि जिस तरह से जिले में दुर्घटनाएं होती हैं और रक्त के अभाव में लोगों की मौत होती है, इसके   लिए जरूरी है कि ज्यादा से  ज्यादा रक्तदान कर उसे सुरक्षित रखा जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें