फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ब्लड बैंक के कर्मी पर ड्यूटी के दौरान नशे में होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज नगर स्थित ब्लड बैंक में एक कर्मी पर नशे की हालत में तीमारदारों से उलझने और डोनर के बाद भी रक्त न देने का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ओमकार नाथ की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां चिकित्सकों ने दो यूनिट रक्त चढ़ाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन

मरीज के साथ आए तीमारदार सुजीत कुमार सहित अन्य का आरोप है कि उन्हें किसी तरह से एक यूनिट रक्त सुबह तक मिल गया। दोपहर ढाई बजे से वो एक यूनिट और ब्लड के लिए परेशान रहे। डोनर के बाद भी ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने रक्त देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि कर्मी ने नशे का सेवन कर रखा था।
मामले की सूचना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह को भी दी गई। बाद में दूसरे कर्मी को बुलाकर रक्त निकलवाया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई दोषी मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें