फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूंका आतंकवाद का पुतला

Thu, 18 Dec 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 पाकिस्तान के पेशावर  में हुए आतंकी हमले के विरोध   में गुरुवार को बाबू उमा शंकर  इंटर कालेज बभनगवां के विद्यार्थियों ने पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन


साथ ही कैंडिल जलाकर आतंकवाद के प्रति विरोध भी जताया। इस  दौरान आतंकवाद विरोधी नारे भी लगाए गए। इसके अलावा दो  मिनट का मौन रख कर आतंकी हमले में मृत लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए सभी देशों को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। जब तक कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई जाएगी तब तक ऐसे ही बेगुनाह मासूमों के साथ अन्याय होता रहेगा।
विज्ञापन


 शोक और पुतला दहन करने वालों में अजीत सिंह, जमुना प्रसाद, राजनारायण, सुधीर दूबे, संजय, रमाशंकर पटेल, शशिकला, सुनीता सिंह, राजन, मुरारी, सतीश, राजीव वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें