फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वाहनों से उतरवाई गई काली फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र में वाहनों पर काली फिल्म लगा कर सफर करने वालों पर कार्रवाई निरंतर जारी है। रविवार को थाना क्षेत्र के कई इलाकों में सघन अभियान चला कर थाना प्रभारी ने दर्जनों वाहनों से काली फिल्म हटवाई।
विज्ञापन

अनपरा क्षेत्र के काशी मोड़, औडी मोड़, डिबुलगंज, अनपरा मोड़ आदि स्थानों पर रोजाना हो रही कार्यवाई के क्रम में अब तक लगभग 150 से अधिक वाहनों से काली फिल्म और हूटर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कर्मी भी सभी वाहनों पर जांच कर तुरंत कार्यवाई करने का कार्य कर रहे हैं। थाना प्रभारी अनपरा नागेश सिंह ने बताया कि अब तक थाना क्षेत्र के कई वाहनों पर कार्रवाई की गई है। सभी वाहन स्वामी और चालकों को सड़क नियमों के पालन की बात कही जा रही है। ऐसे में किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें