फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2015 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 सातवें वेतन आयोग का समुचित लाभ न मिलने पर रेलवे कर्मियों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। राबर्ट्सगंज और चुर्क रेलवे स्टेशन पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


विरोध में कर्मचारियों ने अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। अविलंब मांगें पूर्ण न होने पर कर्मचारियों ने वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी।

राबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अधिकांश कर्मचारियों को सातवें वेतन का समुचित लाभ नहीं मिलेगा। कांग्रेस की केंद्र सरकार के कार्यकाल में मिलने वाला छठा वेतन आयोग के अनुरूप सातवां वेतन आयोग से भी वेतन में वृद्धि की अपेक्षा की गई थी।

वर्तमान प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस सरकार के द्वारा जो वेतन दिया गया है उससे अधिक वेतन मेरी सरकार कर्मचारियों को देगी।

लेकिन पीएम के आश्वासन के बावजूद कर्मचारियों को मात्र 15 से 16 प्रतिशत वेतन वृद्धि की जा रही है। इस मौके पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के जिलाध्यक्ष राममनी सारश्वत, आरएन तिवारी, संयोगिता शुक्ला, मारूफ अहमद, ओमप्रकाश, बीडी मिश्रा, लक्ष्मण गिरी, धूमलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर चुर्क संवाददाता के अनुसार रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कहा कि हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। इस मौके पर जगदीश सिंह, एसटी खां, कांता सिंह, विपिन कुमार, धर्मराज शुक्ला, धर्मपाल, कन्हैया लाल, श्याम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें