फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला 

Sun, 05 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते भाजयुमों कार्यकर्ता।
विज्ञापन
 मथुरा के जवाहर बाग की घटना में पुलिस अधिकारियों की मौत पर रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज नगर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ौली चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन


 भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने कहा कि प्रदेश में चल रहे गुंडाराज को प्रदेश सरकार का मौन समर्थन प्राप्त है। पुलिस अधिकारियों की हत्या यह साबित करती है कि प्रदेश में माफियाओं का राज है। आम जनता में दबंगो से भय व्याप्त है। जिला महामंत्री विशाल पांडेय एवं क्षेत्रीय संयोजक शंभू नारायण ने कहा कि वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में सपा की गुंडाराज सरकार को युवा मोर्चा उखाड़ फेंकेंगे। इस मौके पर गौरव शुक्ला, मनीष अग्रहरि, कार्तिकेय, विकासआदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें