फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भारत माता का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को तिरंगा यात्रा निकालकर जगह-जगह भारत माता का पूजन किया। भाजपा के अनपरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा के नेतृत्व में डिबुलगंज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। सुदूरवर्ती सिदहवा, बेनादह, लोझरा, खजूरा आदि गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वाधीनता संघर्ष व आजादी के महत्व से रूबरू कराया गया। इस मौके पर अभिषेक बरनवाल, सतीश वर्मा, बांके सिंह, गोपाल गुप्ता, रविजीत सिंह कंग, अखिलेश त्रिपाठी, वैभव जी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें