मधुपुर मण्डल के बहुअरा गांव के रामलीला मैदान शिवमंदिर के पास स्वच्छता पर प्लास्टिक मुक्ति का सं?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। सेवा सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को सभी बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने मधुपुर मंडल के बहुअरा गांव के रामलीला मैदान शिवमंदिर के पास स्वच्छता अभियान चलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प दिलाया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता से ही विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। गंदगी से ही बीमारियां पैदा होती है, जिसे स्वच्छता से ही पार पाया जा सकता है। इस मौके पर जिला मंत्री शंभूनारायण सिंह, मधुपुर मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, महेंद्र पटेल, दिलीप चौबे, मनोज पटेल, बहुअरा ग्राम प्रधान सतीश मिश्र, आशीष सिंह उपस्थित रहे।