फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सौ यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सात साल पूर्ण होने पर शनिवार को भाजपा की ओर से राबर्ट्सगंज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौ यूनिट रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष इं. रमेश पटेल, सीएमएस डॉ. क्रांति कुमार ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन सदैव सेवा कार्यो में लगा रहने वाला संगठन है। समय समय पर इस तरह का शिविर आयोजन करता रहता है। कोरोना संक्रमण काल में रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया। कोविड-19 की पहली लहर को जहां केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में न केवल सफलतापूर्वक नियंत्रित किया, बल्कि इससे उपजे आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को भी सफलतापूर्वक नियंत्रित किया। रक्तदान के आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते है। इस दौरान नागेश्वर देव पांडेय, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजय गोंड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, दीपक गोंड़, उदयनाथ मौर्य, अभिषेक सिंह चंदेल, रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, अनूप तिवारी, शंभू नारायण सिंह, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें