भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार को बैठक हुई। इसमें संगठन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों के तहत 20 अप्रैल को हाेने वाले अनुसूचित जाति-जनजाति विचार गोष्ठी के आयोजन पर चर्चा हुई।
बैठक में जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि विचार गोष्ठी में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के प्रबुद्ध नेता या अपने समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी लोगों को बुलाएं। भाजपा बाबा साहब के विचारों की प्रेरणा से लगातार काम कर रही है। इसमें शोषित वंचित दलित समाज के लोगों का उत्थान मुख्य है।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि विचार गोष्ठी में अनुसूचित जाति-जनजाति के लगभग सभी जाति व समुदाय के लोगों की सहभागिता होगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, श्रवण गोंड, जीत सिंह खरवार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री व अभियान संयोजक संतोष शुक्ला ने किया।