फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के मामले में पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इसके बाद गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाजार निवासी महेश सोनी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हैं। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इस्लाम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर मुस्लिम संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस में शिकायत की थी।
गुलाम गौस की तहरीर पर चोपन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। डाला चौकी प्रभारी आशीष पटेल ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चोपन एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें