काशी में मणिकर्णिका घाट पर हुई तोड़फोड़ का जिक्र करते हुए दावा किया कि अगर उनकी बात झूठी है तो सरकार उन्हें जेल भेज दे और सख्त कार्रवाई करे, लेकिन यह स्पष्ट भी करे कि वास्तविक मूर्ति कहां है। अजय राय ने कहा कि यूजीसी बिल की आड़ में समाज को जातियों में बांटने की साजिश की जा रही है।
खनन हादसे का उल्लेख करते कहा कि सोनभद्र में माफिया हावी हैं। उनके संरक्षण में खनन हादसे के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। अगर 15 दिनों के अंदर खनन हादसे में कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं हुई तो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस जिला मुख्यालय पर धरना देगी।
राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने कहा कि आदिवासियों को जंगल की भूमि पर कांग्रेस ने अधिकार दिया था, जिसे केंद्र और प्रदेश सरकार अब देने से कतरा रही है। मनरेगा का नाम बदलकर मजदूरों और महात्मा गांधी का अपमान कर रही है। इससे पहले रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
रॉबर्ट्सगंज में भी विभिन्न स्थानों पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए नारे लगाए। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामराज गोंड व संचालन रमेश देव पांडेय ने किया। इस मौके पर शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, आशुतोष दुबे, शत्रुंजय मिश्र, कमलेश ओझा, राघवेंद्र नारायण सिंह, मोहर मणि पाठक, अमरेश पांडेय, ऊषा चौबे, शशांक मिश्र आदि मौजूद रहे।