फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
बभनी में जनजाति दिवस के उपलक्ष्य में पदयात्रा निकालते भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत स्
विज्ञापन
बभनी। विकास खंड बभनी में बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने गौरव पदयात्रा निकाली। इस दौरान जनजातीय संस्कृति और अधिकारों का संदेश दिया गया। जिपं सदस्य सुषमा सिंह गोंड ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने बिरसा मुंडा के जीवन और बलिदान पर प्रकाश डाला। सुषमा सिंह गोंड ने कहा कि बिरसा मुंडा महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उलगुलान का नेतृत्व किया था। आदिवासी समाज उन्हें धरती आबा मानता है। पदयात्रा ब्लॉक परिसर से बभनी बाजार तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें