फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पं. दीनदयाल के सपनाें को साकार कर रही भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को जिले में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम कर पं. दीनदयाल को नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है।
विज्ञापन

रेणुकूट में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रॉबर्ट्सगंज के पूर्व विधायक तीर्थराज ने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंदों की सेवा और राष्ट्रोत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
भाजपा नेता राज वर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल का बलिदान कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर उमेश ओझा, आशीष मिश्रा, दुर्गविजय मिश्रा, प्रेम रावत, अंबुज पांडेय, अनूप सिंह, अखिलेश दुबे, निखिल सुरीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुद्धी के ग्राम दिघुल बूथ संख्या 264, 265, 266 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जगत नारायण भारती, मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें