एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की होगी। कार्यकर्ताओं को भी अभी से इसके लिए कमर कसनी होगी।
शनिवार की शाम वह राबर्ट्सगंज में एक समारोह को संबाधित कर रहे थे। कहा कि पार्टी के मुखिया ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को नई जिम्मेदारी देकर सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की है। पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मेें जनता का अटूट विश्वास है।
आने वाले समय में यूपी में पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि कहा कि लक्ष्मण आचार्य ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदैव प्रयास किया है। उनकी नई जिम्मेदार मील का पत्थर साबित होगी। इससे पूर्व लक्ष्मण आचार्य का पार्टीजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
एमएलसी बनने के बाद उनका जनपद में पहला आगमन था। इस मौके पर काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव, वाराणसी के जिलाध्यक्ष नागेेंद्र रघुवंशी, पूर्व विभाग संगठन मंत्री रामलखन सिंह, नागेश्वर, रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, माला चौबे, अनूप तिवारी, देवेंद्र शास्त्री मौजूद रहे।