सपा के जिला कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष विजय यादव की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों, मजदूरों एवं गरीबों के मसीहा थे। भाजपा के कृषि कानूनों से किसान उदास हैं। भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों को धोखा दे रही है। देश का अन्नदाता अपनी उपज को औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर है। कहा कि भाजपा सरकार में किसी का भला होने वाला नहीं है । संचालन मो. सईद कुुुुुुरैशी ने किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल राजनाथ यादव अजीत मौर्य राजेश यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित थे।