फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के 11 साल पूरे: ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा, राज्यमंत्री बोले- सेवा, सुशासन और विकास की नई यात्रा चल रही है

Wed, 11 Jun 2025 05:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

BJP News: समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने भाजपा की विकास योजनाओं का जिक्र किया। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में समाज का हर तबका विकास की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें सरकार के 11 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों को चित्रों में दर्शाया गया। समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।

विज्ञापन


राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। 

बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सीमा सुरक्षित की। अर्थव्यवस्था मजबूत की और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है।
विज्ञापन


विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है। आज भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, घोरावल विधायक डॉ.अनिल कुमार मौर्या, अध्यक्ष नगर पालिका राॅबर्ट्सगंज रुबी प्रसाद, अनूप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें