फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाजनों ने मनाया जीत का जश्न

Sun, 04 Mar 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
त्रिपुरा व नागालैंड में जीत का जश्न मनाते भाजपाजन।
विज्ञापन
भाजपा की त्रिपुरा जीत और नागालैंड में जोरदार प्रदर्शन   पर रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से भाजपा कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर विजय दिवस के रूप में खुशी का इजहार किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास को चरितार्थ करते हुए जहां पर भाजपा को जनाधार नहीं था प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र निर्माण कार्यक्रमों के कारण यह जीत हासिल हुई।
विज्ञापन


युवा मोर्चा के जिला संयोजक मनीष अग्रहरि ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समूचे देश में अपना पैर जमा रहा है। पूर्वोत्तर राज्यों में आए विधान सभा चुनाव परिणामों से यह साफ जाहिर होता है कि अब पूरे प्रदेश के साथ-साथ देश में भाजपा की सरकार होगी।

कमलेश चौबे, सुनील सिंह, अजय मिश्रा, संजय जायसवाल, सुदीप चौबे, दिशांत द्विवेदी, रोहित पांडेय, अंकित मिश्र, रजनीश रघुवंशी, रवि कुमार जायसवाल, बृजेश शास्त्री आदि रहे। भाजपा चोपन सेक्टर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को त्रिपुरा में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार तथा नागालैंड और मेघालय में अपार जनसमर्थन से खुश होकर चोपन बस स्टैंड पर मिष्ठान वितरण किया।
विज्ञापन


सेक्टर संयोजक सत्य प्रकाश तिवारी एवं चोपन मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि पूर्वी भारत में भाजपा की जीत उन संघर्षशील कार्यकर्ताओं को समर्पित है। मंडल कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, राजन जायसवाल, महेंद्र केसरी, दिव्य विकास सिंह, विनोद सिंह, घनश्याम चौधरी आदि वर्मा ने कहा पूर्वोत्तर की जनता ने वामपंथ के अस्तित्व को नकार दिया है। रजनीश चौबे, प्रदीप सिंह रानू, चांद प्रकाश जैन, राकेश पांडे आदि रहे।

उधर, अनपरा में भाजपा की त्रिपुरा में जीत और नागालैंड एवं मेघालय में सरकार बनाने की खुशी में रविवार को भाजपाजन जश्न में डूबे रहे। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन के कहा कि कांग्रेस के किए गए भ्रष्टाचार को जनता स्वीकार नहीं कर रही।

जिस तरह का जन समर्थन जनता ने दिया है, वह अतुलनीय है। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह कंग, सेक्टर संयोजक संजय तिवारी, भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश सिंह, एनके सिंह, प्रमोद शुक्ला, कृष्ण सिंह, नितेश चौहान, कृष्ण चौरसिया, प्रवीण गुप्ता, आनंद, प्रवीण, प्रथम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें