फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 24 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बेटी के समर्थन में प्रदर्शन करते भाजपा सांसद छोटेलाल खरवार एवं पदाधिकारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
बेटियों के सम्मान के सवाल पर भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को बसपा के खिलाफ मुखर रहे। निष्कासित भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की बेटी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा। राबर्ट्सगंज से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में बसपा के खिलाफ गुस्सा दिखा। 

अमर्यादित टिप्पणी को लेकर एक-दूसरे के मुखर विरोधी हुए भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़क पर आ गया है। दयाशंकर सिंह की बसपा मुखिया मायावती के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने उनकी बेटी को लेकर टिप्पणी कर दी। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को बेटी के सम्मान में, भाजपा मैदान में नारे के साथ प्रदर्शन कर सड़क पर उतर पड़े। शनिवार की दोपहर राबर्ट्सगंज के विजयगढ़ मार्ग से जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


सभा में पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि दयाशंकर सिंह ने जो मायावती की तुलना किया, उसके लिए पार्टी ने उनको सजा दे दी। न्यायालय, पुलिस अपना काम कर रही है लेकिन सदन में खुद मायावती, हजरतगंज चौक पर उनके पार्टी के नेताओं ने नारी समाज की अस्मिता पर चोट पहुंचाई है। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि नारी की       दुहाई देने वाली मायावती का चरित्र सदन के साथ पूरे देश ने देखा। एमएलसी केदारनाथ सिंह, रमेश मिश्रा ने कहा कि दयाशंकर सिंह के परिवार के खिलाफ की गई टिप्पणी घोर आपत्तिजनक है।
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। इस मौके पर ओमप्रकाश गोयल, देवेंद्र शास्त्री, तीरथराज, राजेंद्र सिंह पटेल, अरूण प्रताप सिंह, धर्मवीर तिवारी, भूपेश चौबे, गोविंद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजीत चौबे, सुरेश तिवारी, संजय जायसवाल, मंटू मिश्रा, माला चौबे, विकास राय मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें