फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम ने पति का बिसरा किया प्रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में शुक्रवार की रात गीता का खून से लथपथ उसके बिस्तर पर शव मिलने और बाद में उसके पति रामबरन का शव घर से करीब सात सौ मीटर दूर एक पुलिया के नीचे मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। डॉक्टर ने पति के मौत का कारण स्पष्ट पता न चलने पर बिसरा प्रिजर्व कर दिया है। वहीं रविवार को भी पुलिस घटना के संबंध में जांच पड़ताल करने में जुटी रही। ाजपुर गांव में शनिवार की सुबह रामबरन की पत्नी गीता का शव उसके घर में मिला। कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। वहीं रामबरन घर से दूर बगीचा में जमीन पर मृतवस्था में पड़ा हुआ था, उसके गले में गमछा लपेटा था। मृतक के पुत्र अनिल वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पिता को मुंह का कैंसर था। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पिता और उसकी मां से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर पिता ने कुल्हाड़ी से मां हत्या कर दी। बाद में पुलिया के समीप बगीचे में खुद भी आत्महत्या कर ली। लिया। वहीं जिला अस्पताल में डॉक्टर आशीष राय और डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दंपती के शव का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों ने मौत के कारणों का पता न चलने पर रामबरन का बिसरा प्रिजर्व कर दिया। शाहगंज थानाध्यक्ष भुवनेश्वर पांडेय का कहना है कि पति के बिसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। अभी तक जांच के दौरान रामबरन द्वारा अपनी पत्नी गीता की हत्या कर आत्महत्या करने के पर्याप्त सबूत मिले है। कहा कि अभी भी दंपती के मौत के संबंध में जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें