सोनभद्र जिले के बीना चौकी इंचार्ज को बिस्तर पर बेचैन देख आवास में साथ रहने वाले सत्येंद्र सिंह ने पुलिसकर्मियों को सूचना देने के साथ ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोनभद्र जिले के बीना चौकी इंचार्ज की मंगलवार सुबह अचानक मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही महकमे में खलबली मच गई। सूचना पर कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हृदयाघात को मौत की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
यह है मामला
चौकी इंचार्ज संजय सिंह (50) एनसीएल बीना के कालोनी परिसर में स्थित बी टाइप आवास में रहते थे। आवास में साथ रहने वाले सत्येंद्र सिंह ने सुबह बिस्तर पर उनको बेचैन देखा तो चौकी के पुलिस कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद संजय सिंह को आवासीय परिसर में स्थित अटल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर बीना महाप्रबंधक इंद्रजीत सिंह, शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह, रेणुसागर चौकी इंचार्ज राजेश सिंह, सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ पंहुचकर दुख व्यक्त किया।
पुलिस ने शव को शक्तिनगर मोर्चेरी में रखवा दिया और परिजनों को सूचित किया। शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि संजय सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले थे। परिवार के लोग वाराणसी में रहते हैं, वे शक्तिनगर के लिए निकल चुके हैं।