फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मोड़ पर फिसली बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर हथवानी गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक का हिंडाल्को अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

हाथीनाला थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने बताया कि बभनी थाना क्षेत्र के बरवा टोला निवासी सोनू खान (24) अपने साथी जगनारायण (25) के साथ बाइक से किसी काम के लिए डाला की तरफ आए थे। लौटते समय देर रात हथवानी गांव के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों युवक सड़क पर गिर गए। राहगीरों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। वहां सोनू खान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जगनारायण का उपचार चल रहा है। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट से सोनू की मौत हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें