फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हर निकाय में सक्रिय रहेगा तीन उड़न दस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता के पालन और धनबल-बाहुबल के प्रयोग को रोकने के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है। प्रत्येक निकाय के लिए तीन टीम गठित की गई है। तीनों टीमें शिफ्टवार ड्यूटी करेंगी। स्थानीय स्तर पर अधिसूचना जारी होते ही सक्रिय हो जाएगी। क्षेत्र में भ्रमण कर वह जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से नकदी वितरण की शिकायतें प्राप्त होती रहती है। इससे प्रत्यशियों के मध्य तनाव की भी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका रहती है। ऐसी घटनाओं का सीधा प्रभाव निर्वाचन की शुचिता एवं निष्पक्षता पर पड़ता है। इसके मद्देनजर उड़नदस्तों का गठन किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में मिर्जापुर नहर प्रखंड द्वितीय के जेई गोविंद कुमार, नगर पंचायत चुर्क के लिए क्षेत्रीय वनाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, नगर पंचायत चोपन में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक पंकज कुमार यादव, नगर पंचायत डाला बाजार में सीडीपीओ नगर रामचंद्र, नगर पंचायत घोरावल में आरईडी के जेई राममूर्ति पाल, नगर पंचायत ओबरा में जेई ओबरा बांध प्रखंड के जेई जयप्रकाश, नगर पंचायत दुद्धी श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामकुमार, नगर पंचायत पिपरी में प्राविधिक सहायक कृषि विशेष कुमार सिंह, नगर पंचायत रेणुकूट में कनहर निर्माण खंड प्रथम दुद्धी के जेई गोविंद सिंह यादव, नगर पंचायत अनपरा में कनहर खंड प्रथम पिपरी के जेई अभिषेक सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। यह टीम अपने-अपने स्थान पर कार्यरत रहेंगे। इनके अलावा दूसरी टीम इन्हीं निकायों में क्रमश: एडीओ पंचायत चतरा सुधाकर राम, एडीओ पंचायत नगवां रामचरन, ग्राम विकास अधिकारी चोपन अरुण सिंह, ग्राम विकास अधिकारी कोन वीरेंद्र प्रताप, मिर्जापुर नहर प्रखंड द्वितीय के जेई अंबरीश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी चोपन दीपक सिंह, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक सर्वेश कुमार सैनी, ग्राम विकास अधिकारी म्योरपुर निर्भय सिंह, बभनी के एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर के नेतृत्व में टीम रहेगी। यह टीमें चेकिंग के समय संपूर्ण कार्रवाई की वीडिया रिकार्डिंग कराएगी।
दो लाख से अधिक नकदी तो दिखाने होंगे प्रमाण
प्रतीक आवंटन के साथ ही उड़नदस्ते वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करेंगे। मतदाताओं को प्रभावित करने पर कार्रवाई होगी। अगर किसी व्यक्ति के कब्जे में दो लाख रुपये से अधिक की नकदी पाई जाती है तो उससे संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। संदेह का पर्याप्त आधार होने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें