फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्लांट से बाहर नहीं आया ट्रक, फिर भी खनिज बैरियर पर कटा 50 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रेणुकूट स्थित प्लांट में संचालित ट्रक का राॅबर्ट्सगंज क्षेत्र में चालान कट गया। आरोप है कि वाहन प्लांट से कभी बाहर ही नहीं आया। बावजूद उसका चालान कट गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर राॅबर्ट्सगज कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली राॅबर्ट्सगज में दी गई तहरीर में विशाल सिंह ने बताया कि वह मेसर्स एसएस लेगेसी इंजी. प्रा.लि. फर्म के सुपरवाइजर हैं। फर्म का हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट प्लांट के अंदर ट्रांसपोर्ट का कार्य चल रहा है। उनकी कोई भी गाडी प्लांट से बाहर नहीं निकलती है।
अपने एक वाहन का रोड परमिट जमा करने वह एआरटीओ कार्यालय लोढ़ी पहुंचे तो वहां पता चला कि उनके वाहन पर 50 हजार रुपये का ऑनलाइन चालान हुआ है। इसे खनन विभाग ने किया है। मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें