फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिकनिक मनाकर लौट रहे बाइक सवार नहर में गिरे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पनिकप कलां गांव के पास बुधवार को बाइक सवार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुगौलिया गांव निवासी सोनेलाल पटेल (24) और पंकज बियार (20) सिलहट बांध पर पिकनिक मनाने गए थे। शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। पनिकप कलां गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास कर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने उन्हें पीएचसी चतरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सोनेलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनेलाल की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें