फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक सवारों ने मारी टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के पोखरा में बुधवार की शाम बाइक सवारों ने पैदल चल रहे राहगीरों को धक्का मार दिया। हादसे में बाइक सवार सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बाइक सवार आसनडीह से चपकी की तरफ जा रहे थे। पोखरा में खड़े तीन लोगों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार नंदलाल (22) पुत्र श्यामसुंदर निवासी चपकी, सरोज (20) पुत्र विंध्याचल असनहर, बबलू (22) पुत्र सोनयीत निवासी महुआदोहर टक्कर के बाद गिर पड़े। वहीं पटरी पर खडे़ सुरेंद्र पाठक (60) निवासी करचाटोला के साथ में खड़े रीतेश पाठक (5) व गुंजन पाठक (12) को भी चोट आई। सभी घायलों को बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर सरोज और रीतेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बस और ऑटो की टक्कर में आठ घायल
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के चोपन-कुड़ारी मार्ग पर बरगवां गांव के समीप बस और ऑटो में टक्कर हो गई। हदसे में ऑटो में सवार आठ यात्री घायल हो गए। सभी को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज से सवारी लेकर बस चितरंगी मध्य प्रदेश को जा रही थी। बरगवा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ऑटो से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार सूरज पाठक (25), सतीष पाठक (38), कुसुम (45), प्रियंका, बिंदू (30), लालबत्ती (53), रामनाथ (30), रवींद्र (35) आदि घायल हो गए। पास में कैंप लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही हंस फाउंडेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों का प्रारंभिक उपचार किया। उसके बाद सभी घायलों को चोपन सीएचसी पहुंचाया गया। हंस फाउंडेशन की टीम में डॉ ओमकार राव, एलटी आलोक पांडेय, एएनम गायत्री नायक, मनीष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें