सोनभद्र। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष सुनील राव की अध्यक्षता में बुधवार को शिक्षकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, चिकित्सकीय व्यवस्था, वित्तविहीन शिक्षक साथियों की सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को रखा गया। इस दौरान बाइक रैली भी निकाली गई। रैली में जिला मंत्री व प्रधानाचार्य संतोष मौर्य ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके लिए, आपकी समस्याओं के लिए हमेशा हम तैयार हैं। अध्यक्ष सुनील राव ने आश्वासन दिया कि किसी भी शिक्षक को किसी भी तरह की शिकायत हो तो संगठन को सूचित करें। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, डॉ मंजू सिंह, विनीत कुमार ,प्रेम सिंह पटेल, दिनेश सिंह ,जावेद अंसारी, महेंद्र यादव, मोइसिन, अतुल सिंह, आशुतोष आदि मौजूद रहे।