फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बस में फंसकर एक किमी घिसटता रहा बाइक सवार, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी-बीजपुर मार्ग पर महुअरिया मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात एक बाइक सवार बस की चपेट में आ गया। वह बस के बंफर में फंसकर एक किमी तक घिसटता रहा। यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी और उतरकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बभनी सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सवारियों से भरी प्राइवेट बस वाराणसी से बीजपुर की तरफ जा रही थी। रात 11 बजे महुअरिया-चपकी मोड़ के पास बघमनवा निवासी बाइक सवार राम औतार (25) बस की चपेट में आ गया। बस के बंफर में फंसकर वह घिसटता हुए एक किमी दूर तक चला गया। बस में बैठे यात्रियों ने शोर मचाया, तब चालक बस रोकी। इसके बाद वह बस छोड़कर भाग गया। शोर गुल सुनकर गांव के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना बभनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें