फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मुंशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़ी मोड़-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बीना पुलिस चौकी अंतर्गत बांसी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मुंशी की मौत हो गई। पुलिस शव एवं ट्रेलर को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बांसी निवासी धर्मेंद्र यादव उर्फ डब्लू (40) सद्गुरु इंटरप्राइजेज में मुंशी का काम करता था। शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे वह बाइक से अनपरा की ओर से अपने घर बांसी जा रहा था। बांसी पेट्रोल पंप के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइम में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पंहुची पुलिस एवं आस पास के लोगों ने आनन फानन उसे संजीवनी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस सीसी टीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। धर्मेंद्र यादव के परिवार में पत्नी एवं दो छोटी बच्चियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें