फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Fri, 09 Jun 2023 10:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के बढौली चौराहे पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे वाराणसी रेफर किया गया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के बढौली चौराहे पर शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। रात 10 बजे तक पुलिस जाम खत्म कराने में जुटी थी। 

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज निवासी इंद्रभूषण त्रिपाठी (55) बाइक से सिविल लाइन से बढौली चौराहे की तरफ जा रहे थे। चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रही गिट्टी लदे डंपर की चपेट में आ गए। सड़क पर गिरे इंद्रभूषण के ऊपर डंपर का पहिया चढ़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन फानन घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।

उधर, घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सड़क जाम कर दिया। कोतवाल मनोज सिंह मौके लर समझाने का प्रयास किया। रात 10 बजे तक जाम जारी था। सड़क पर वाहनों की कतार लग गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें