म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर-लिलासी मार्ग के बलियरी गांव के पास सोमवार की दोपहर बाद अपने ससुराल से घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक की बोलेरो की धक्के घायल अवस्था में उपचार के दौरान वाराणसी में मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के परनी निवासी कमला प्रसाद (26) सोमवार को अपने ससुराल सुपाचुंआ गया था। सोमवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। म्योरपुर-लिलासी मार्ग के बलियरी गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से घायल हो गया था।
उसे म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।सूचना के आधार पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।