फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Thu, 01 Jul 2021 12:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

बुधवार की रात खाना खाने के बाद प्राथमिक विद्यालय के पास बने मकान में सोने जा 82 साल के वृद्ध को बाइक सवार शिवधर दुबे ने टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय वृद्ध की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सोनभद्र: राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के भरुहा गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। बुधवार की देर रात सड़क पार करते समय वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव गांव निवासी शिवधर दुबे (82) क्षेत्र के भरुहा गांव निवासी रिश्तेदार पारसनाथ तिवारी के घर रहते थे। बुधवार की रात खाना खाने के बाद प्राथमिक विद्यालय के पास बने मकान में सोने जा रहे थे। राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर तेज गति से आ रही बाइक ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को चपेट में ले लिया।

हादसे में शिवधर दुबे को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में वृद्ध की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें